TERMS & CONDITION
नियम एवं शर्तें
1. संगठन में किसी भी धर्म, जाति, प्रांत या पंथ के भेदभाव के बिना कार्य होगा।
2. संगठन के कार्य “मानवाधिकार” की उच्च भावना और मानव मूल्यों पर आधारित होंगे।
3. सभी सदस्य समाज, राष्ट्र और विश्व के उत्थान के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा देंगे।
4. संगठन में सदस्यता हेतु व्यक्ति का मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है।
5. संगठन से जुड़ने वाले किसी भी सदस्य को अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करना होगा।
6. संगठन के कार्यों की आलोचना या नकारात्मक गतिविधियाँ स्वीकार्य नहीं होंगी।
7. कोई भी सदस्य या पदाधिकारी यदि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करता है, तो बिना पूर्व सूचना उसका पद किसी अन्य व्यक्ति को सौंपा जा सकता है।
8. संगठन किसी भी प्रकार के निंदात्मक या अवांछनीय कार्यों को प्रोत्साहित नहीं करेगा।
9. प्रत्येक सदस्य अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार मानवता, समाज और राष्ट्र की सेवा करेगा।
10. संगठन के सदस्य किसी भी समय स्वेच्छा से पद त्याग सकते हैं।
11. यदि कोई कार्यकर्ता तीन बार पद छोड़ता है, तो उसे स्थायी रूप से निष्क्रिय माना जाएगा।
12. संगठन से जुड़ने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को लिखित सहमति और हस्ताक्षर करना अनिवार्य है।
13. प्रत्येक सदस्य अपने विवेक और स्वतंत्र निर्णय से संगठन में कार्यभार ग्रहण करेगा।
